Home Haryana नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भाई ने भाई की ली जान

नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भाई ने भाई की ली जान

0
नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर भाई ने भाई की ली जान

करनालः रास रेजिडेंसी में पैसे को लेकर देर रात हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। उसने अपने भाई की हत्या पैसे न देने को लेकर की है।

मृतक की पहचान (28) कमल शर्मा निवासी रास रेजिडेंसी के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और खेती करता था। जबकि उसका भाई बेरोजगार था। परिवार मूल रूप से गांव समाना बाहू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार कमल और उसके भाई कपिल के बीच घर में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी भाई ने कांच की बोतल से भाई पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

बुधवार को उसने अपने भाई कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे। कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। घटना के समय उनकी मां भी घर पर मौजूद थीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल कमल को तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here