मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी चड्डा ने बताया कि, “हाइड्रा क्रेन गलत दिशा से आ रही थी और रामपुर मोड़ पर अचानक टर्न ले लिया। सामने से आ रही टेंपो ट्रैवलर के चालक ने वाहन बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अचानक मोड़ लेने के कारण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदारों और लोगों ने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जांच अधिकारी तेजिंदर ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि रामपुर मोड़ के पास टेंपो ट्रैवलर और हाइड्रा क्रेन की टक्कर हुई है। मौके पर पहुंचकर घायलों को लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेंपो ट्रैवलर जम्मू से सहारनपुर जा रही थी और रॉन्ग साइड से आ रही हाइड्रा से टकरा गई, पूरे मामले की जांच की जा रही है।” पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फरार हाइड्रा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।View this post on Instagram