Home National दुकानदार पर पिस्टल तानकर नौजवान ने किए कई वार, दी धमकी, देखें वीडियो

दुकानदार पर पिस्टल तानकर नौजवान ने किए कई वार, दी धमकी, देखें वीडियो

0
दुकानदार पर पिस्टल तानकर नौजवान ने किए कई वार, दी धमकी, देखें वीडियो

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित श्रीराम टावर में देर रात दबंग युवक ने मोबाइल की दुकान में घुसकर दुकानदार पर पिस्टल तान दी। इस घटना को लेकर व्यापारी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान युवक ने मोबाइल दुकानदार पर पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। इसके बाद युवक ने दुकानदार के सीने पर पिस्टल की नोक से कई वार किए। इस दौरान आरोपी ने दुकानदार पर पिस्टल से उसके सीने पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

रात पौने दस बजे हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम टावर में संचालित लखनऊ मोबाइल मार्ट में आरोपी युवक मोबाइल फोन खरीदने के इरादे से पहुंचा था। इससे नाराज दुकानदारों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महबूबगंज सहादतगंज निवासी काविश अदित श्रीराम टावर में अर्जुन गुप्ता के साथ पार्टनरशिप में मोबाइल वाला नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया दुकान पर बुधवार रात करीब 9:54 बजे एक युवक मोबाइल लेने पहुंचा। उससे कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने पिस्टल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते पिस्टल निकाल ली। पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल से सीने पर वार कई वार किए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। आरोपी ने सीने पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। वहीं पुलिस के मुताबिक, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। जिसके आधार पर डालीगंज निवासी आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here