Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मनोरजंन कालिया का हाल जानने पहुंचे विजय सांपला, देखें वीडियो

Jalandhar News: मनोरजंन कालिया का हाल जानने पहुंचे विजय सांपला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मनोरजंन कालिया का हाल जानने पहुंचे विजय सांपला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुरु नानक पुरा फाटक बी-67 और गढ़ा फाटक एस-4 का शिलान्यास करने से पहले बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सर्वोद्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीते दिन शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वहीं आज विजय सांपला भी कालिया का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिन शिलान्यास के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

उन्होंने कहा कि गर्मी होने के कारण उनका बीपी डाउन हो गया था। आज अस्पताल में उनसे बात की गई और डॉक्टर से भी मुलाकात की गई। सांपला ने कहा कि अब कालिया की हालत स्थिर है और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। होशियारपुर में नगर निगम के चुनाव चल रहे है और वह चुनाव के भाजपा प्रभारी भी है, लेकिन बीते दिन तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने होशियारपुर दौरा रद्द कर दिया। वहीं डॉक्टर से हुई बातचीत को लेकर कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है और कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जिसके बाद कल से वह दोबारा से लोगों से मुलाकात करेंगे और पार्टी के काम फिर से शुरू करते दिखाई देंगे।

वहीं डॉक्टर दिवांशु गुप्ता ने कहाकि बीते दिन मनोरजंन कालिया की तबीयत काफी खराब थी और उनका बीपी का डाउन हो गया था। लेकिन आज उनकी हालत स्थिर है। कालिया के टेस्ट किए गए है और टेस्ट की रिपोर्ट शाम 4 बजे तक आएगी। ऐसे में अगर रिपोर्ट ठीक आती है तो आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बीते दिन कालिया का हाल जानने पहुचे रवनीत बिट्टू ने बताया कि मनोरंजन कालिया ने ब्लड प्रेशर की 2 गोलियां ली थीं, जिसके बाद उनका बीपी अचानक 60 से नीचे चला गया। इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद उनके डॉक्टर मित्र ने उन्हें तुरंत सीपीआर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here