Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता पंचतत्व में हुईं विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता पंचतत्व में हुईं विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेयर विनीत धीर की माता पंचतत्व में हुईं विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

जालंधरः शहर के मेयर विनीत धीर को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनकी माता आशा धीर का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने आशा धीर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
आशा धीर का अंतिम संस्कार जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया गया। इस मौके मौजूद लोगों ने आशा धीर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

नेताओं सहित लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि 
इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शहर के लोग मौके पर पहुंचे और मेयर विनीत धीर व परिवार के साथ दुख साझा किया। इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here