Home Punjab>Firozpur Punjab News: झमाझम हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, इस दिन शुरू होगी प्री मानसून

Punjab News: झमाझम हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, इस दिन शुरू होगी प्री मानसून

0
Punjab News: झमाझम हुई बारिश से लोगों को मिली राहत, इस दिन शुरू होगी प्री मानसून

फिरोजपुरः पंजाब में मानसून के लिए इंतजार अब जल्द खत्म होने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिविंदर के मुताबिक पंजाब में मानसून 1 से 3 जुलाई के आसपास दस्तक दे सकता है। वहीं इससे पहले शुक्रवार सुबह फिरोजपुर में हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी है।

सुबह से लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश शुरू होते ही सड़कों और बाजारों का नजारा भी बदल गया। लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से पंजाब में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम जनजीवन को राहत मिली है, वहीं किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। हालांकि लगातार बारिश जारी रहने पर कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है। फिलहाल लोगों के लिए यह बारिश भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here