पत्र में विद्यालय में कक्षा-कक्षों की कमी तथा उचित खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं के अभाव की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया गया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक हैं।
अभय झा ने बताया कि यह विषय हल्लोमाजरा के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रहा है। इस संदर्भ में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा विद्यालय पर निरंतर दिए गए ध्यान की सराहना की, जिसके अंतर्गत पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक, चंडीगढ़ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने हेतु विद्यालय का दौरा भी किया है। इस सतत प्रयास को आगे बढ़ाते हुए पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार से यह आग्रह किया गया है कि विद्यालय के उन्नयन एवं आधारभूत संरचना सुधार कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
राजकीय उच्च विद्यालय, हल्लोमाजरा का सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के रूप में उन्नयन हमारे स्थानीय समुदाय की एक वास्तविक एवं लंबे समय से प्रतीक्षित मांग है। मुझे विश्वास है कि धर्मेंद्र प्रधान के सक्षम नेतृत्व में छात्रों के व्यापक हित में इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
अभय झा ने अपने पत्र के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत की हैं।
- राजकीय उच्च विद्यालय, हल्लोमाजरा, चंडीगढ़ को सीनियर सेकेंडरी विद्यालय (बारहवीं कक्षा) के स्तर तक उन्नत किया जाए।
- अतिरिक्त कक्षा-कक्षों एवं आधुनिक शैक्षणिक आधारभूत संरचना के निर्माण को स्वीकृति दी जाए।
- छात्रों के लिए उचित खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं का विकास किया जाए।
- सह-शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
- छात्रों एवं स्थानीय समुदाय के हित में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाए।