Home Himachal>Shimla 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

0
500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

शिमलाः जिले के रामपुर क्षेत्र में पिकअप गाड़ी नंबर (HP06B-2420) 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की माैत हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि चालक दूध की सप्लाई देकर लौट रहा था और रास्ते में 5 लोगों ने लिफ्ट ली थी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। मृतकों की पहचान अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अशोक जेन (32), पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, (चालक) नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू, युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवाें को सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि शवों को तकलेच अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को फौरी राहत राशि जारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here