JalandharJalandhar News: इस इलाके में गोली चलने से मचा हड़कंप, जांच में...

Jalandhar News: इस इलाके में गोली चलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड़ पर स्थित 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चुंगी वाली गली के पास पैसों के लेन-देन को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया। गनीमत यह रही कोई अनहोनी घटना नहीं हुई। घटना की सूचना लोगों ने थाना नंबर 8 की पुलिस को दे दी। इस दौरान लोगों ने हमले के एक व्यक्ति को काबू कर लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नरेश कुमार ने बताया कि चौगिट्टी का रहने वाला युवक उसका परिचित है, जिससे उसकी जेल में मुलाकात हुई थी।

युवक ने उसे फोन करके बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब है और उसे पैसों की जरूरत है। जिसके बाद वह उसे 5 हजार रुपये देने के लिए चुंगी सर्विस स्टेशन के पास पहुंच गया। नरेश का आरोप है कि जैसे ही वह उसे 5 हजार रुपये देने लगा, वहीं पर घटना के दौरान युवक के 3 दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गोली चला दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी वहां मौजूद थी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। इस दौरान 2 युवक एक कार में आए और 2 युवकों को लेकर फरार गए।

नरेश कुमार ने कहा कि युवक के साथ उसकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिस कारण उन्होंने गोली चलाई। इस दौरान, उनकी पत्नी ने हमलावर से पिस्टल छीन ली और वह पुलिस को सौंप दी गई। हालांकि, पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर धुनाई की। इस संबंध में थाने 8 के सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने कहा कि उन्हें उक्त मामले संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली, मौके पर सीसीटीवी जा रहे हैं। हम फुटेज प्राप्त करेंगे और जांच करेंगे। फिलहाल गोलीबारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...