Home Punjab>Phagwara Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो

0
Phagwara News : सतनामपुरा Railway Bridge  के नीचे बनेगा अंडरपास : Som Parkash, देखें वीडियो
फगवाड़ा : सतनामपुरा, हदियाबाद और भगतपुरा समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को शहर आने के लिए नगर का चक्कर लगाकर आना पड़ता था। जिस कारण  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को जल्द हल करने का आश्वासन देते हुए  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और  रवनीत सिंह बिट्टू ने लोगों की मांग मान ली है ओर टेडर लगने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेड़ा रोड फाटक पर ओवर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा। इसका डिजाइन फाइनल हो गया है।  पंजाब सरकार की कुछ करवाई है जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।  इसके अलावा नांगल खेड़ा अंडरपास का काम शुरू हो गया है। गोविंदपुरा मोहल्ले के लिए अंडरपास  जल्द शुरू होने से नांगल और गोविंदपुर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। फगवाड़ा शुगर मिल चौक से होशियारपुर रोड जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  इस पर भी एक्शन लिया जा रहा है, नेशनल  हाईवे अथॉरिटी लोगो को आ रही दिक्क्तों पर विचार विमर्श कर रही है। फगवाड़ा  रेलवे स्टेशन का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और भगतपुरा मे टिकट काउंटर भी खोल दिया जाएगा। स्टेशन पर जल्द ही एक एलिवेटेड लिफ्ट लगाई जाएगी । बस स्टैंड के बाहर ब्रिज के नीचे फ्लोर के अधूरे काम को भी पूरा करने की कोशिश की जाएगी ।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here