समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतकों में विमान का पायलट, 5 प्रशिक्षु (ट्रेनी) स्काईडाइवर और 5 प्रशिक्षक (ट्रेनर) शामिल हैं। रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में हुए इन दो बड़े हवाई हादसों में कुल 25 लोगों की जान चली गई। दोनों देशों की जांच एजेंसियां दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी विमान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान एक स्काईडाइविंग ग्रुप को लेकर उड़ान पर था। शुरुआती रिपोर्टों में विमान में विस्फोट होने की आशंका भी जताई गई थी। इसी कारण पुलिस ने साल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आसपास के इलाके को खाली करा दिया और लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी। गृह मंत्री पहुंचे घटनास्थल हादसे की गंभीरता को देखते हुए फ्रांस के गृह मंत्री भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत फ्रांस के हादसे के कुछ ही घंटों बाद सऊदी अरब में भी एक बड़ा हवाई हादसा सामने आया। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Aramco) का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर रस तनुरा इलाके में क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक थे सऊदी नागरिक ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 14 लोग सऊदी अरब के नागरिक थे और दुर्घटना में किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हादसे की वजह अभी साफ नहीं अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञ हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।