Home Punjab>Pathankot Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के सरना स्थित फरीदानगर क्षेत्र में UBDC नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को नहर में तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट की मोर्चरी में रखवा दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here