Home Punjab>Amritsar Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: Snooker Centre पर युवक पर हुआ हमला, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन रणजीत एवेन्यू के बी-ब्लॉक स्थित एक स्नूकर सेंटर में हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए एडीसीपी वनीला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ ने तत्काल टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने मात्र 24 घंटों के भीतर ही दो युवकों साहिल और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया, जो कि अमृतसर के ही रहने वाले हैं। एडीसीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि पीड़ित प्रयास शर्मा और आरोपियों के बीच लगभग दो महीने पहले शक्ति नगर स्थित एक स्नूकर सेंटर में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। उसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में जो हथियार दिख रहा है, वह कोई असली हथियार नहीं बल्कि एक खिलौना पिस्तौल है। हालांकि पुलिस मामले की हर दृष्टि से गंभीरता से जांच कर रही है। जाहिर है कि इस हमले के दौरान प्रयास शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी एक उंगली भी कट गई थी। घटना के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर, पीड़ित परिवार द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here