जिसका वीडियो भी सामने आई है। वहीं युवकों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर, डॉ. अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि युवक जबरन बदसलूकी और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है जिस पर आरोपी सवार होकर आए थे। साथ ही एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉक्टरों से गाली-गलौज करने और पुलिस से हाथापाई करने वाले फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।View this post on Instagram