वहीं भलेसा के कलालगिसर क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिससे अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भारी मलबे के कारण क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। लगातार हो रही वर्षा के चलते प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। संबंधित विभाग सड़क संपर्क बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने में जुटे हैं। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि भारी मात्रा में पानी बह रहा है और बाढ़ की स्थिति बन गई है।View this post on Instagram