Home Government News>Haryana Govt हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

0
हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिकतम पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। सुशासन एवं विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनहितकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने माननीय राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में हो रही प्रगति से अवगत कराया। विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों तथा जनकल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। बैठक के दौरान राज्य के समग्र विकास, सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here