घटना की सूचना मिलते ही तवारेकेरे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात और बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या और चट्टान गिरने का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके में तवारेकेरे पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मडापट्टना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। जानकारी के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा साफ किया जा रहा है कि कहीं कोई और मजदूर तो अंदर नहीं फंसा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह चट्टान कैसे गिरी और क्या खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही की गई थी।View this post on Instagram