Home Punjab>Ludhiana Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, खिलौना पिस्तौल बरामद, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, खिलौना पिस्तौल बरामद, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

0
Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहा स्नेचर काबू, खिलौना पिस्तौल बरामद, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिबा रोड इलाके में मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया। वारदात रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि उसके बाकी साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने एक युवक को खंभे से बांध रखा है।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक खिलौना (डमी) पिस्तौल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश इसी नकली पिस्तौल के दम पर राहगीरों को डराते-धमकाते थे और उनसे मोबाइल व नकदी छीन लेते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात करीब 11:30 बजे टिबा रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की वारदात हुई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। मोबाइल छीनकर जैसे ही आरोपी भागने लगे, पीड़ित ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और खंभे से बंधे आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को चौकी ले गई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार हुए उसके बाकी साथियों (बाकी लुटेरों) का पता लगाया जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि फरार आरोपियों की बाइक का नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here