Home National पेड़ से टकराया Overheight Dj पर बैठा युवक, लोगों ने सिस्टम पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

पेड़ से टकराया Overheight Dj पर बैठा युवक, लोगों ने सिस्टम पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

0
पेड़ से टकराया Overheight Dj पर बैठा युवक, लोगों ने सिस्टम पर उठाए सवाल, देखें वीडियो
नई दिल्ली: रील, डीजे और स्टंट से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई बार कुछ सैकेंड की लापरवाही इतनी भारी पड़ जाती है। हंसी मजाक का माहौल पलभर में हादसे में बदल सकता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ओवरहाइट डीजे वाहन के ऊपर बैठा एक युवक चलते-चलते पेड़ से टकराकर सड़क पर गिर जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हरिद्वार पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरते और ओवरहाइट डीजे वाहनों से बचने की अपील की है।

पेड़ से टकराकर गिरा शख्स

वायरल हुए वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि एक ओवरहाइट डीजे वाहन तेजी के साथ स्पीड से आगे बढ़ रहा होता है। डीजे के सबसे ऊपर एक युवक बैठा हुआ दिखाई देता है। कुछ ही सैकेंड बाद वाहन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ के पास से गुजरता है। जैसे ही डीजे पेड़ के नीचे ने निकलता है और ऊपर बैठा हुआ युवक सीधे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी अचानकर होती है कि युवक खुद को संभाल भी नहीं पाता और बैलेंस बिगड़ने के कारण सीधे सड़क पर गिर जाता है। पूरा हादसा कुछ ही सैकेंड में हो जाता है।

डीजे निकला आगे

वीडियो में आगे दिखाई दिया कि युवक के सड़क पर गिरते ही वहां से गुजर रहे कई बाइक सवार तुरंत रुक जाते हैं और उसकी मदद के लिए उसके पास पहुंचते हैं। जिस डीजे वाहन पर युवक बैठा था वह आगे बढ़ता रहता है। वाहन चालक को इस बात का पता ही नहीं चलता कि ऊपर बैठा युवक नीचे गिर चुका है। डीजे अपनी स्पीड में आगे निकल जाता है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किए कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘ओवरहाइट और बहुत तेज आवाज वाले डीजे पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। उनका कहना था कि ऐसे मामलों में सिर्फ वाहन चालक ही नहीं बल्कि डीजे सिस्टम संचालकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए’। एक यूजर ने लिखा कि – ‘लापरवाही का एक पल जीवन भर के परिणाम दे सकता है’। अन्य ने लिखा कि – ‘बहुत तेज आवाज वाला डीजे बच्चों पर भी बुरा असर डालता है इसलिए तय सीमा का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए’।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here