इस मामले को लेकर सोमनाथ बाबा बैठकर मसले को हल कर सकते थे। उन्होंने कहा कि रितु को भी उनके द्वारा समझाया गया कि उसे इस तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए था और रितु नूरां ने मामले को लेकर माफी भी मांगी है। चेयरमैन ने कहाकि बाबा जी की संगत द्वारा घर में जाकर पुतले फूंकना और मेले को खराब करना निंदनीय है। उन्होंने सोमनाथ बाबा से अपील की है कि वह संगत को विवाद को खत्म करें। फकीर बड़े-बड़े मुद्दों को खत्म करते है। वहीं प्रधान रहमान ने कहाकि उनके बाद विवाद को लेकर रितु नूरां पहुंची है। उन्होंने कहाकि रितु नूरां से अगर गलती हुई है तो संगत ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर वह गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कलाम गलत होता तो पाकिस्तान में इसे बड़े-बड़े विद्धान रोक देते, लेकिन कलाम कोई गलत नहीं था। वहीं मंगी खान ने बताया कि जब वह दरबार में कलाम गा रहे थे, तभी सोमनाथ बाबा ने उन्हें कलाम को बंद करने के लिए कहा। इस दौरान जब उसने पूछा कि कलाम का क्यों विरोध किया जा रहा है तो बाबा सोमनाथ ने कहाकि वह इसे नहीं सुनना चाहते। जिसके बाद राजू सेवादार के कहने पर कलाम बंद कर दिया। इसके बाद 24 जून को अन्य जगह पर मेले में वह कलाम गा रहे थे, तभी वहां पर कई पीर-फकीर आए हुए थे। इस दौरा बाबा बलदेव शाह से खुंडी लेकर मेरे मारी और मुझे कलाम को बंद करने के लिए कहा। इस दौरान मंगी खान ने कहा कि इस बात को कलाम बंद होने के बाद भी कह सकते थे, लेकिन उन्हें चल रही कलाम में विरोध जताया और उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और मामले को शांत करवाया। इस दौरान समीर साईं ने उन्हें विवाद को खत्म करने के लिए कहा और पुलिस को वहां से जाने के लिए कह दिया। मंगी ने कहाकि मामले को तभी खत्म कर दिया गया और उसके बाद सोमनाथ बाबा की संगत द्वारा उनका विरोध जताना शुरू कर दिया गया। मंगी ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और सही गलत का उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं रितु नूरां ने कहाकि वह किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। उन्होंने सोमनाथ से कहाकि उनकी बेटियों ने गलत शब्दावली का उनके साथ व्यवहार किया। कल मीरा गौस सरकार का मेला घर पर चल रहा था और संगत ने वहां आकर विरोध किया। रितु ने कहा कि उनका लड़ने का मकसद नहीं है, लेकिन जो सच है वह दिखाया जाए। मंगी और रितु ने कहाकि अगर किसी को लगता है कि कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ कुछ बोला है तो वह माफी मांगते है, लेकिन उन्होंने कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कहते। रितु ने कहाकि इस मामले को लेकर वह माफी मांगते है।View this post on Instagram