Home Punjab>Moga Punjab News: प्लॉट से इंसानी कंकाल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

Punjab News: प्लॉट से इंसानी कंकाल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

0
Punjab News: प्लॉट से इंसानी कंकाल बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के कोटकपूरा बाईपास पर वीरवार को उस समय दहशत फैल गई, जब इलाके में स्थित एक खाली प्लाट से इंसान का कंकाल बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि लाश इतनी पुरानी थी कि सिर्फ हड्डियां ही नजर आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी की सहायता से कंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी साउथ के एएसआई अजीत सिंह व समाज सेवा सोसाइटी के सेवादार गुरसेवक सिंह ने बताया कि कंकाल बहुत ही पुराना व खस्ता हालत में होने के चलते मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मृतक ने लाल रंग की टी शर्ट व नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। शव की पहचान ना होने के कारण कंकाल को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here