LudhianaPunjab News: पत्नी के Murder मामले में आरोपी के खिलाफ वकीलों का...

Punjab News: पत्नी के Murder मामले में आरोपी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी की पेशी पर पुलिस को लगी फटकार

लुधियानाः जिले में पति आलोक ने लूट की साजिश का झूठा नाटक रचकर कुछ दिन पहले साथियों सहित पत्नी लिप्सी मित्तल की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाई तो वकीलों द्वारा आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हाय हाय के नारे लगाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने के गुहार लगाई गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, आरोपी का 7 दिनों का पुलिस रिमांड मिला हुआ था, लेकिन पुलिस आरोपी को 5वें दिन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई। जहां पुलिस रिमांड खत्म होने से पहले आरोपी की पेशी को लेकर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए वकील विशाल बासंल ने कहा कि प्रशासन पर एक सवालियां निशान उठ रहा है। दरअसल, लिप्सी का 25 फरवरी को भोग है। जिसके चलते प्रशासन पुलिस रिमांड से पहले आलोक और प्रेमी को पुलिस रिमांड खत्म होने से पहले ही कोर्ट में पेशी के लिए ले आई। जिसके लिए कोर्ट में कोई अर्जी दायर नहीं की गई। विशाल ने कहा कि पुलिस ने पूछताछ में बताया कि उन पर थाना प्रभारी का दवाब था। जिसके चलते आज कोर्ट से पुलिस को फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से सबूत रिकवर किए बिना और समय से पहले आरोपी व उसकी प्रेमिका को कोर्ट में पुलिस रिमांड खत्म होने से पहले पेश किया गया। जब कोर्ट से पुलिस को फटकार लगी तो पुलिस बिना किसी बात से कोर्ट से आरोपियों को भगाकर ले गई। उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने पुलिस को रिमांड खत्म होने पर आरोपी को पेश करने के लिए कहा है। बता दें कि गत रविवार आलोक कुमार अपनी पत्नी लिप्सी मित्तल के साथ बी-मैक्स मॉल से डिनर कर लौट रहा था। डेहलों के पास आलोक ने कार रोककर बाथरूम जाने का बहाना बनाया। तभी कुछ बदमाशों ने कार पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले आलोक पर हमला किया और जब लिप्सी अपने पति को बचाने आई, तो उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद बदमाश उसके गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ में सच सामने आ गया। यह कोई लूट नहीं, बल्कि आलोक द्वारा रची गई साजिश थी। उसने अपने ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ मिलकर बदमाशों को सुपारी दी थी, ताकि हत्या को लूट की वारदात का रूप दिया जा सके। आलोक से अपना जुर्म कबूल कर किया। पुलिस ने आलोक, उसकी प्रेमिका और हत्या में शामिल 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और आलोक की कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...