Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, बारिश का लोगों ने उठाया लुत्फ, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों ने एक बार फिर से गर्मी से निजात पाई और राहत की सांस ली। बारिश का आनंद लेते लोगों की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एक तरफ बारिश में भीगकर नौजवान आनंद ले रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चा छत की पाइप से गिर से बारिश के पानी में नहाने का लुत्फ उठा रहा है। दूसरी ओर बारिश के कारण सड़कों पर पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया।

पानी से लबालब हो रही सड़कों से नगर निगम की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन सीवरेज की सफाई को लेकर पानी से भरी सड़कें पोल खोल रही है। हालांकि 2 दिन पहले भी हुई बारिश से शहर की सड़के पानी से भर गई थी और लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की ओर से 4 दिन के लिए भारी बारिश का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शुक्रवार को राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क बना रहा। कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। शनिवार को पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here