Home Himachal>Una रायपुर सहोड़ा में सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, नकदी व दड़ा पर्चियां बरामद

रायपुर सहोड़ा में सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, नकदी व दड़ा पर्चियां बरामद

0
रायपुर सहोड़ा में सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा, नकदी व दड़ा पर्चियां बरामद
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मैहतपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर एचसी जसवंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने रायपुर सहोड़ा स्थित रेलवे फाटक के समीप दबिश दी। इस दौरान रविन्द्र कुमार निवासी वसदेहड़ा, तहसील एवं जिला ऊना के कब्जे से 1,210 रुपये की नकदी और दड़ा सट्टा की पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here