Home Panchkula Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

0
Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

पंचकूलाः शहर में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक गोगा माड़ी श्यामटू से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक चोर ने धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर रखे दानपेटी से नकदी चुराकर मौके से फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी सामने आई है।

जिसमें देखा जा रहा है कि चोर धार्मिक स्थल के अंदर दरवाजा खोलकर घुसता है जिसके बाद इधर-उधर देखता है। फिर दान पेटी का मत्था टेकता है। इसके बाद उसे तोड़ने में जुट जाता है। कुछ देर बाद दान पेटी को तोड़कर नकदी लेकर मौके से फरार हो जाता है। मामले संबंधी पुलिस स्टेशन में सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here