Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: एक दिन DC/CP के संग; पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: एक दिन DC/CP के संग; पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान

Mahabir
Last updated: May 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जहां सरकारी स्कूल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम शुरू की है, वही राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने के लिए ‘एक दिन डी.सी./सी.पी. के संग’ विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जिले की टॉपर लड़कियों के दो समूहों ने डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (DC Himanshu Aggarwal) और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ एक दिन व्यतीत किया।

Contents
  • 12वीं कक्षा में जिले के तीन टॉपरों ने समय बिताया
  • 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
  • पंजाब सरकार द्वारा शुरू की अनूठी पहल

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस दौरान उन्होंने दोनों आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अधिकारियों द्वारा निभाई जा रही ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही पंजाब सरकार (Punjab Govt) की जन कल्याणकारी योजनाओं और प्रोग्रामों के बारे में भी अवगत होते हुए दफ्तर के काम-काज को भी बारीकी से जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली तथा डिप्टी कमिश्नर दफ्तर द्वारा उनके निरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया तथा पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

12वीं कक्षा में जिले के तीन टॉपरों ने समय बिताया

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल के साथ 12वीं कक्षा में जिले के तीन टॉपरों ने समय बिताया। इन विद्यार्थियों में माधवी सलारिया, साक्षी और अमनप्रीत कौर शामिल थी। इन मेधावी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नान मैडिकल स्ट्रीम में क्रम अनुसार 99 प्रतिशत, 98.60 प्रतिशत तथा 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

सुबह दफ्तर शुरू होने पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डी.सी.दफ्तर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बहुत ही रचनात्मक माहौल में बातचीत की। इसके अलावा, डा.हिमांशु अग्रवाल ने इन विद्यार्थियों के साथ सेवा केंद्र और रजिस्ट्रार कार्यालय का दौरा किया और वहां चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सब रजिस्ट्रार कार्यालय जालंधर-1 में भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने जिले में बाढ़ की रोकथाम को लेकर इन प्रतिभावान विद्यार्थियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद, डिप्टी कमिश्नर ने छात्रों के साथ दोपहर का खाना खाया। भोजन के बाद शाम को जिले के 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10 के 13 और कक्षा 12 के 25 छात्र शामिल थे।

इसके अलावा पंजाब सरकार की इस अनूठी पहल की बदौलत तीन छात्राओं ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के साथ समय व्यतीत किया। दसवीं कक्षा में जिले से टॉप करने वालों में प्रीति कुमारी (97.85 प्रतिशत), नवनीत कौर (97.54 प्रतिशत) और नीलू कुमारी (97.54 प्रतिशत) शामिल है। पुलिस कमिश्नर, जालंधर ने इन छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे बातचीत की, जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न ब्रांचों का दौरा भी किया।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की अनूठी पहल

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह अनूठी पहल ‘एक दिन डी.सी./सी.पी.’ के संग छात्रों के लिए कारगर साबित होगी, क्योंकि इस अभियान से छात्रों को डी.सी. और सी.पी. एक साथ रहने से विभिन्न कार्यों को जानने का अवसर मिला है, जो उन्हें प्रगति के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और इन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

दिन के अंत में, ‘एक दिन डी.सी./सी.पी.के संग’ बिताकर प्रतिभावान विद्यार्थी जहां सरकार के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली के बारे में नई समझ और दृष्टिकोण लेकर गए, वहीं प्रशासकीय एवं पुलिस सेवाओं में शामिल होकर देश और समाज की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। अपने अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि यह दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंजाब सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई यह पहल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस मंच से छात्रों को ऊंची उड़ान भरने का अवसर मिलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में बच्चों से भरे ऑटो के साथ बड़ा हादसा, कई छात्राएं घायल
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में आठवीं एलुमनी मीट 2025 का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.