ये दोनों विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के गुर्गे थे। दोनों बदमाश इलाके में लोगों से फिरौती मांगने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर रखी थी। जब उन्होंने दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों को गोली लग गई और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल
news info : https://t.co/rrgleBzwxH #earthquake #KayaduLohar pic.twitter.com/FIH5b2Ci3O — Encounter India (@Encounter_India) February 25, 2025
Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसते हुए गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं खेमकरण पुलिस की आज अल सुबह गांव भूरा कोहना के पास एक बंद भट्ठे पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह निवासी गांव झुग्गियां कालू, जिला तरनतारन और प्रभदीप सिंह उर्फ लव निवासी डिब्बीपुर, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
Leave a Reply