Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने आदमपुर में कत्ल केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 4 जुलाई को थाना आदमपुर को गांव मानको में एक किसान के खेतों में खून से लथपथ अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि 4 जुलाई को दिलबाग सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के बयानों के आधार पर एफआईआर संख्या 144 दिनांक 04.07.2026, धारा 103 BNS के तहत थाना आदमपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान पुत्र मोहन सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, हाल निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के रूप में हुई, जो शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था। जांच के दौरान नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई, जिसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य तथ्य एवं साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here