Home Punjab>Firozpur Punjab News: चोरी की वारदातों में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, देखे वीडियो

Punjab News: चोरी की वारदातों में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, देखे वीडियो

0
Punjab News: चोरी की वारदातों में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक और भारी मात्रा में फोन बरामद, देखे वीडियो

फिरोजपुरः थाना सिटी पुलिस ने लूट-पाट और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोर की गई 12 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपीयों से और भी पूछताछ की जा रही है। पिछले कुछ समय से फिरोजपुर शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया था और इन घटनाओं को लेकर पुलिस पर भी लगातार दबाव बन रहा था।

इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 12 मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथी और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here