Home Government News|Haryana हरियाणा में एक आईएएस, एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

हरियाणा में एक आईएएस, एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

0
हरियाणा में एक आईएएस, एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

चंडीगढ़ : 7 जुलाई-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस तथा एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।  जयदीप कुमार, अतिरिक्त सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक भी लगाया गया है।

विराट को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, अंबाला एवं एपीजेड, अंबाला के विशेष अधिकारी के दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। वे अब केवल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ओएसडी के रूप में कार्य करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here