Home Himachal>Una मेहतपुर: पुलिस ने दड़ा-सट्टा खेलते व्यक्ति को दबोचा, नकदी और पर्चियां बरामद

मेहतपुर: पुलिस ने दड़ा-सट्टा खेलते व्यक्ति को दबोचा, नकदी और पर्चियां बरामद

0
मेहतपुर: पुलिस ने दड़ा-सट्टा खेलते व्यक्ति को दबोचा, नकदी और पर्चियां बरामद

ऊना, सुशील पंडित: पुलिस थाना मेहतपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दड़ा-सट्टा खेलते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 जुलाई की देर शाम सरकारी स्कूल भटोली भवोर साहिब चौक के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरदास राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर सुनील कुमार निवासी जियोवाल, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब) के कब्जे से 1,470 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा संबंधी पर्चियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here