Punjab News: सोनू तस्कर को लेकर CP Kuldeep Chahal का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में पुलिस की टीम ने कुख्यात नशा तस्कर सोनू के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस कार्रवाई को लेकर एक अधिकारी ने तस्कर के घर को गिराने के आदेश दिए। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने कहा कि ड्रग के खिलाफ पंजाब भर में कार्रवाई की जा रही है। चहल ने कहा कि ड्रग तस्कर सोनू पर 6 मामले दर्ज है। इसी के चलते लाडोवाल पुलिस स्टेशन के अधीत आते गांव तलवंडी में सोनू नामक तस्कर का परिवार काफी समय से ड्रग के लिप्त है।

ड्रग तस्करी को लेकर काफी समय पहले सोनू तस्कर की प्रॉपर्टी को भी सीज किया गया था। इसी के चलते नगर निगम कमिश्नर के साथ मिलकर सिविल प्रशासन ने देर रात सोनू तस्कर के घर पर एक्शन लेते हुए बुलडोजर चला दिया। सोनू द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई प्रॉपर्टी को धवस्त करवाया गया। कमिश्नर ने कहाकि यह अकेला ही ड्रग तस्करी में लिप्त नहीं है, बल्कि ड्रग तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की भी प्रॉपर्टी की जांच की है। सोनू काफी समय से वाटेंड है और अभी भी फरार है। सोनू के पिता सहित परिवार पर मामले दर्ज है और सभी फरार चल रहे है।

ड्रग माफिया सोनू 3 साल से तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सरकार ने इसे नया नाम दिया है। सरकार ने इसे वॉर ऑन ड्रग्स मुहिम का नाम दिया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि WAR ON DRUGS के तहत पंजाब सरकार की ये बड़ी कार्रवाई है। साथ ही उन ड्रग्स बेचने वालों को चेतावनी है, जोकि इलाके में ड्रग्स बेच रहे हैं। अगर कोई भी तस्करी करता मिलेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसा कार्रवाई की चेतावनी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img