जालंधर, ENS: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। वहीं मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज वह नारी निकेतन में बच्चों से मिलने पहंचे थे। बच्चों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को दुर्घटना के कारण या किसी अन्य कारणवश माता-पिता छोड़ देते है। ऐसे में उन बच्चों को नारी निकेतन प्रशासन बढ़िया तरीके से देखभाल कर रहा है और उनके पालन-पोषण के साथ उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सिसोदिया ने कहाकि यही मानवता की और ईश्वर की सच्ची सेवा का काम है।