Home Chandigarh भारत-अमेरिका डील को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

भारत-अमेरिका डील को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

0
भारत-अमेरिका डील को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन, भारी फोर्स तैना, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर आज सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में रैली की ऐलान किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (इंडो-यूएस एफटीए) भारतीय कृषि, डेयरी और छोटे उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसानों का आरोप है कि इसके लागू होने से सस्ते विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसानों की आमदनी पर असर पड़ेगा।

वहीं महापड़ाव और विशाल किसान रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। किसानों की बड़ी संख्या में आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का रूट बदला जाएगा और कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के साथ सेक्टर-34 प्रदर्शनी ग्राउंड पहुंचेंगे। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति दे दी है। बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जिन लोगों को इस समय के दौरान इन इलाकों से गुजरना है, वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here