Home International भीषण विमान हादसे में 10 की मौत, आजादी के जश्न में पसरा मातम, देखें वीडियो

भीषण विमान हादसे में 10 की मौत, आजादी के जश्न में पसरा मातम, देखें वीडियो

0
भीषण विमान हादसे में 10 की मौत, आजादी के जश्न में पसरा मातम, देखें वीडियो
बहामासः कैरेबियन द्वीप समूह के देश बहामास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आजादी के जश्न की खुशियां मातम में पसर गई। यह जानलेवा हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ, जो इस द्वीप समूह की राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास स्थित है। दरअसल, शुक्रवार को छोटा विमान क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, घटना के दौरान पूरा देश बहामास का 53वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना को लेकर बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरू में कहा कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि चोटों के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हम गहरे दुख के माहौल में जमा हुए हैं और बताया कि लोग बहामास की आजादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे। यह दिन शोक का दिन बन गया है… जिन परिवारों को यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई अपना अब घर नहीं लौटेगा, उनके प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस हादसे का सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्लेमिंगो एयर की सेसना 402C (Cessna 402C) फ्लाइट का मलबा एक जंगली इलाके में दूर-दूर तक बिखरा हुआ साफ देखा जा सकता है। यह दुर्घटना नॉर्थ एंड्रोस के जंगलों में हुई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी (AAIA) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान नासाउ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रोस जाने के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब 1:00 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस कमिश्नर शांता नोल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे से जुड़ी कुछ और अहम जानकारियां दीं। उन्होंने पुष्टि की कि क्रैश के तुरंत बाद एक व्यक्ति मलबे से जिंदा बच निकला था। हालांकि, वह बहुत बुरी तरह जख्मी था और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here