Home National अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

0
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

अहमदाबादः गुजरात के जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया।

बनासकांठा जिले का एक परिवार अपनी कार में सवार होकर सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहा था। जब उनकी कार मजेवड़ी गांव के पास पहुंची, तो वहां हाईवे पर एक ट्रक बंद हालत में खड़ा था। कार चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार जोरदार धमाके के साथ ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

इस गोझारी घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सुखद बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और उसकी जान सुरक्षित बच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एमरजेंसी एम्बुलेंस की टीम भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बनासकांठा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here