AmritsarPunjab News: सिख कत्लेआम से जुड़े मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार...

Punjab News: सिख कत्लेआम से जुड़े मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, देखें वीडियो

SGPC के सचिव प्रताप सिंह का आया बयान

अमृतसरः 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सरस्वती विहार हिंसा के मामले में दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें एक नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दंगा, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और हत्या आदि से संबंधित धाराओं के तहत 12 फरवरी को दोषी ठहराया गया था। यह दूसरी बार है जब सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके पहले दिल्ली कैंट मामले में सज्जन कुमार उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। दिल्ली पुलिस और पीड़ितों ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की कैटेगरी में मानते हुए सज्जन कुमार के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की थी। इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सज्जन कुमार को सजा तो मिल गई है लेकिन सजा मिलने में काफी वक्त लग गया लेकिन सज्जन कुमार को जो सजा दी गई है वह कम है, उन्हें कम से कम फांसी तो होनी ही चाहिए थी। इसके साथ ही सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि वह एसजीपीसी अध्यक्ष की ओर से और अपनी ओर से उन सभी वकीलों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने सज्जन कुमार को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के पीड़ित परिवारों के घाव तो नहीं भर सकते, लेकिन कम से कम सज्जन कुमार और उनके साथियों को सजा देने से पीड़ित परिवारों के घाव तो भर गए हैं। बता दें कि पुलिस ने कोर्ट में दाखिल लिखित दलीलों में कहा कि यह मामला निर्भया केस भी कहीं ज़्यादा संगीन है। निर्भया केस में एक महिला को टारगेट किया गया लेकिन यहां पर एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया गया। इन दंगों ने समाज की चेतना को झकझोर कर रख दिया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...