दरअसल, हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट होन मे रुट द्वीप से एन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी किनारे से लगभग 400 मीटर दूर वह पलट गई। उस समय समुद्र में हालात खराब थे। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में राहतकर्मियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सर्च ऑपरेशन के बाद 15 मौतों की पुष्टि की गई है। हादसे की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल इसके पीछे का कारण जानने के लिए जांच चल रही है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने शनिवार शाम को अपने बयान में कहा है कि एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है क्योंकि स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। दूतावास ने कहा कि उसने प्रभावित परिवारों की मदद करने और जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम बनाए हैं। प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हनोई में भी एक और कंट्रोल रूम बनाया गया है। दूतवास ने हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में जो कंट्रोल रूम बनाया गया है, उस पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। वहीं हनोई में +84 91 308 9165 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। भारतीय दूतावस ने सोशल मीडिया पर कहा है कि हम हादसे के पीड़ितों के लिए किसी भी तरह की मदद और घटना से जुड़े सवालों के लिए उपलब्ध हैं।View this post on Instagram
Home International बड़ा हादसाः समुद्र में पलटी भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट, 15 की मौत, देखें वीडियो