सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी और 4 मार्च को

ऊना/ सुशील पंडित :  मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद पुरुष वर्ग से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब और 4 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 50 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 17 से 21 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस व पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...