Home Jammu and Kashmir|National Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

0
Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर रात महज 60 मिनट में दो बार बादल फटने से भारी तबाही मचा दी। पहलगाम और शांगस (शंगुस) क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से होटल, रिसॉर्ट, घर और खेत पानी व मलबे की चपेट में आ गए। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार पहले शंगुस के चटरगुल के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र में बादल फटा, जिससे आरिपथ नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे सेब के बागों और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया। इसके लगभग एक घंटे के भीतर दूसरी घटना पहलगाम स्थित ओवेरा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में हुई। यहां ओवेरा नाले में अचानक आई बाढ़ का पानी आधा दर्जन से अधिक होटलों, रिसॉर्ट्स और स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया। अचानक आए सैलाब से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दल, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here