Home Entertainment राम मंदिर पर दिए बयान के बाद Trollers के निशाने पर आए Anupam Kher, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

राम मंदिर पर दिए बयान के बाद Trollers के निशाने पर आए Anupam Kher, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

0
राम मंदिर पर दिए बयान के बाद Trollers के निशाने पर आए Anupam Kher, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब
मनोरंजन: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कुछ ऐसा बयान दिया जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके बयान को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ऐसे में अब ट्रोलिंग का जवाब देते हुए एक्टर ने बिना किसी का नाम लेते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

हिंदुओ पर हुए अत्याचार से कई बड़ा मुद्दा है

हाल ही में अनुपम खेर ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि – राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला बहुत छोटी बात है। उनका यह कहना था कि इतिहास में मंदिरों को तोड़ा गया है लूटा गया है और हिंदुओं पर हुए अत्याचार उससे कई बड़ा मुद्दा है। मंदिरों में उस समय लूट मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़ दिए थे। जब ब्राह्मणों की हत्या की गई थी। जब मंदिरों का धन लूटकर ले जाया गया। महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। वो कहीं ज्यादा बड़ी बात थी। यदि हम उस दर्द से निकल सकते हैं तो यह बहुत-बहुत छोटी बात है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अब ट्रोलिंग के बीच में अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा था कि – ‘ईमानदार इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी निडरता होती है जिसके मन में चोर नहीं है उसकी नजर कभी नहीं झुकती है। इस पोस्ट को अब उनके फैंस ट्रोलर्स को सीधा जवाब मान रहे हैं’।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इसके बाद अनुपम खेर ने एक और लंबा पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होने लिखा था कि – ‘लोकप्रिय होना अच्छा तो लगता है कि लेकिन हर किसी की पसंदीदा बनने की कोशिश हमें अक्सर खुद से दूर कर देती है। मैंने सीखा है कि सबसे जरुरी है कि अपनी नजरों में अच्छा इंसान बने रहना। बाकी दुनिया की राय समय के साथ बदलती रहती है। आपकी दुनिया में कितने लोग हैं जिनकी राय सचमुच मायने रखती है। कभी बारे में सोचिएगा। पूरी दुनिया में पॉपुलर बनने की कोशिश न करें। ये न तो जरुरी है और न ही सही जय हो’।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

पोस्ट में नहीं लिया किसी का नाम

अनुपम खेर ने इस पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया परंतु सोशल मीडिया पर इसे उनके आलोचकों के लिए करारा जवाब माना जा रहा है। फैंस भी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग एक्टर के समर्थन में आ रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये पोस्ट अब हाल के विवाद के बाद में आई आलोचनाओं का जवाब हैं। कुछ लोगों ने निराशा जताते हुए कहा कि अनुपम से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here