Home Punjab>Tarn Taran Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

0
Punjab News: मां-बेटी को बंधक बना 30 तोले सोना नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार

तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव नौरंगाबाद में लूट की घटना सामने आई है। जहां पूर्व सैनिक बलदेव सिंह के घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए लुटेरे घर में मां-बेटी को बंधक बनाकर नगदी और गहनों सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव नौरंगाबाद निवासी बलदेव सिंह करीब 2 माह पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। रात तक वह नहीं लौटे। पत्नी बलजिंदर कौर अपनी विवाहित बेटी अनमोलदीप कौर व दोहती समेत खाना खाकर रात साढ़े 9 बजे एक कमरे में सो गए।

रात 11 बजे घर की बाहरी दीवार फांदकर तीन लुटेरे घर में दाखिल हुए और घर की रसोई में जाकर छिप गए। बलजिंदर कौर पानी लेने कमरे से बाहर निकली तो लुटेरों ने उसे घेरा व कमरे में ले गए और वहां सो रही अनमोलदीप कौर के साथ बलजिंदर कौर को भी बांध दिया। पीड़िता के मुताबिक लुटेरों ने पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की पगड़ी लेकर दोनों (मां-बेटी) को बांधा। अनमोलदीप कौर की 5 वर्षीय बेटी डर के मारे रोती रही।

लुटेरों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहते सभी कमरों की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे लुटेरों ने अलमारी से 30 तोले सोने के गहने, सवा लाख की नकदी, बुलेट बाइक, 3 मोबाइल, कीमती घड़ियां, रसोई से गैस वाला चूल्हा व घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी लूटकर ले गए। बलजिंदर कौर ने बताया कि सुबह होते ही पुलिस को सूचित किया गया। थाना सदर से एएसआइ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई का भरोसा दिया। डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि लुटेरों की पहचान लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह द्वारा बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। आरोपितों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here