जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और घर से बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया गया। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि मकान के बयाने को लेकर विवाद हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि मकान पर लोन लिया हुआ था। जिसके बाद कोर्ट में याचिका लगाकर बैंक ने घर को अपनी कस्टडी में ले लिया था। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी के घर का कब्जा नहीं ले सकता। यह अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। इसी को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर गहने छीनने को लेकर केस दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में परविंदर शर्मा सहित 5 बायनेम और 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।View this post on Instagram