Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, राहगीर को कुचला, पुलिस पर लगे आरोप, देखें CCTV

जालंधर, ENS: सुरानुसी के अतगर्ता आती जनता कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहन देखने को मिला। जहां कार चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे राहगीरों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बावा के रूप में हुई है। वहीं लोगों ने कार चालक को पकड़ने के लिए शोर मचाया तो कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि कार चालक पुलिस मुलाजिम था। इस मामले को लेकर बावा नामक व्यक्ति ने कार चालक पुलिस मुलाजिम के खिलाफ शिकायत दी है। बावा का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ जनता कॉलोनी गुरुद्वारे के समीप घूम रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारने लगी तो वे उसने दीवार के साथ लगकर किसी तरह जान बचाई इसके बाद चालक को कार ठीक से चलाने की बात कहने पर उनकी उससे बहस हो गई। फिर कार चालक ने गुस्से में उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घटना में बावा को काफी चोटें लगीं, लेकिन उसके साथी नितिन और दीप बच गए। मौके की घटना निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित ने बताया कि कार चालक इलाके में रहने वाला पुलिस मुलाजिम एएसआई परमजीत सिंह पम्मा है और गाड़ी चलाते समय उसने बेहद नशा में था। उसने आरोप लगाया कि कई बार थाना-1 में शिकायत देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी पम्मा के घर के बाहर देर रात तक धरना लगाया। दूसरी तरफ इस संबंध में थाना-1 के प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। अगर परमजीत सिंह ने ही घटना को अंजाम दिया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ आरोपी पुलिस मुलाजिम ने बताया कि कई बार हॉर्न बजाया पर वे साइड पर नहीं हुए और बहस करने लगे। वहीं पम्मे ने गाड़ी चढ़ाने की बात से इंकार कर दिया। जब सीसीटीवी फुटेज में कार चालक द्वारा टक्कर मारता दिखाई दे रहा है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img