Home Punjab>Firozpur Punjab News: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निकाला Bike मार्च, देखें वीडियो

Punjab News: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निकाला Bike मार्च, देखें वीडियो

0
Punjab News: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निकाला Bike मार्च, देखें वीडियो

फिरोजपुरः देश बचाओ मोर्चा की घोषणा के अनुसार किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब भारतीय किसान यूनियन बहराम के और किसान संघर्ष समिति (कोट बुड्ढा) के सभी जोन ने मोटरसाइकिल मार्च निकाला और फिरोजपुर में डीसी के माध्यम से मोदी सरकार के नाम केंद्र सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर बोलते किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा, जिला अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बाठ, धर्म सिंह सिद्धू, किसान संघर्ष समिति कोट बुड्ढा के ज़िला अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंड, करनैल सिंह भोला, भारतीय किसान यूनियन बहराम के चमकौर सिंह उस्मानवाला और जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर ये समझौता लागू होता है, तो देश का कृषि और डेयरी सेक्टर गंभीर संकट में पड़ जाएगा। इसका असर छोटे और मध्यम उद्योगों, छोटे दुकानदारों, किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों की आजीविका पर बहुत ज़्यादा पड़ेगा।

इससे देश की अर्थव्यवस्था और समाज के हर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ेगा और यह सभी आम वर्गों के लिए मौत की सजा जैसा साबित होगा। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने जोरदार मांग की कि केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी देरी के समझौते को तुरंत रद्द करे, वरना ‘देश बचाओ मोर्चा’ पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण जन-आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा, जिसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी।

इस मौके पर सुरजीत सिंह फौजी, बलजिंदर सिंह तलवंडी निपालां, रणजीत सिंह खाचर वाला, अमनदीप सिंह कचराभान, गुरमेल सिंह फत्तेवाला, हरफूल सिंह दूलेवाला, नरिंदरपाल सिंह जटाला, गुरमेल सिंह जिया बग्गा, वीर सिंह निजामदीन वाला, बलराज सिंह फेरोके, केवल सिंह वाहका, रशपाल सिंह गट्टा बादशाह, गुरनाम सिंह अलीके, मंगल सिंह सवाईके, गुरबख्श सिंह पंजग्रेन, मक्खन सिंह वाडा, जसविंदर सिंह, निर्मल सिंह तिदवां (कोट बुड्ढा), गुरबाज सिंह, काबल सिंह, सुखजीत सिंह (बेहराम के) आदि नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here