Home Punjab>Amritsar Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ठिकानों और सार्वजनिक स्थलों पर हमले की थी साजिश

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में था। जांच के अनुसार हैंडलर उसे पुलिस के संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाकर पंजाब में अमन-कानून की स्थिति खराब करने के निर्देश दे रहे थे। इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और विदेशी हैंडलरों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्कों को तोड़ने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here