Home Punjab>Firozpur Punjab News: बाइक पर हो रही थी नकली करंसी की डिलवरी, 2 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: बाइक पर हो रही थी नकली करंसी की डिलवरी, 2 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: बाइक पर हो रही थी नकली करंसी की डिलवरी, 2 गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः भारत की इकोनॉमी को खोखला करने में नशा तस्करों के साथ-साथ नकली नोट तैयार करने वाले तस्कर भी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं, लेकिन फिरोजपुर पुलिस आरोपियों के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रही। पुलिस ने जब शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को काबू किया गया तो उनके पास से 17 लाख 35 हजार की नकली इंडियन करंसी बरामद हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर नकली नोटों की खेप फिरोजपुर आई है और उसे आगे कुछ हैंडलर पहुंचाने की ताक में हैं। ऐसे में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक बैग बरामद किया, जिसमें 17 लाख 35 हजार की नकली करंसी बरामद हुई है।

आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों युवक नकली करंसी के इस कारोबार में कोरियर का काम करते थे, जो कि नोटों की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। पुलिस जांच में जुटी है कि इन्होंने किससे यह नकली नोटों की खेप ली है और आगे किसे यह खेप पहुंचाई जानी थी। पुलिस द्वारा मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही बड़े और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस इस बात से भी इनकार नहीं कर रही कि यह नकली नोटों का कारोबार सरहद पार से चल रहा हो, हर एंगल को खंगाला जा रहा है और जल्द ही और इसमें बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here