Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: तेज रफ़्तार बजरी से भरा ओवरलोड टिपर पलटा, चालक पर लगे आरोप

Punjab News: तेज रफ़्तार बजरी से भरा ओवरलोड टिपर पलटा, चालक पर लगे आरोप

0
Punjab News: तेज रफ़्तार बजरी से भरा ओवरलोड टिपर पलटा, चालक पर लगे आरोप

होशियारपुरः जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दसूहा-हाजीपुर रोड पर पड़ने वाले गांव बद्‍दला मोड़ पर बजरी से भरा हुआ टिपर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार टिपर नंबर पी.बी 08 एफ.ई. 3737 हाजीपुर से दसूहा की ओर बजरी ले जा रहा था। इस दौरान अचानक टिपर का संतुलन बिगड़ गया और उक्त स्थान पर पहुंचते ही पलट गया।

लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि ड्राइवर ने काफी नशा किया हुआ था और वह टिपर को ओवर स्पीड पर चला रहा था, इसलिए ओवर स्पीड के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बद्‍दला मोड़ के नज़दीक टिपर पलट गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान कोई भी जानमाल का बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन आने-जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय बीत जाने के बावजूद टिपर हटाया नहीं गया। ऐसे इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टिपर को हटाकर आवागमन बहाल किया जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here