JalandharJalandhar News: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज...

Jalandhar News: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे, देखें LIVE

जालंधर, ENS: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चंदन नगर में स्थित माता चिंतपूराणी मंदिर में घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त का मंदिरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त नीलकंठ महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज महाशिवरात्रि के पर्व को जन्मदिन के रूप में मनाया जा रहा है।

शुभ अवसर पर लोगों पर भगवान भोले नाथ की अपार कृपा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अल सुबह 3.30 बजे से लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और यह पर्व दिन-रात चलता रहेगा। इस दौरान रात को भगवान शिव का जागरण किया जाएगा।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...