Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, 17 जुलाई को कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा। इस दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस द्वारा पीएम मोदी के दौरे से पहले रूट डायवर्ट कर दिए गए है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम में एंबुलेंस फंसी दिखी। इस दौरान मरीज एबुलेंस में मौजूद है।

चालक शेरसिंह ने कहाकि वह मरीज को मुकेरियां से लेकर आए है और लंबे जाम के कारण रास्ते में फंसे हुए है। उन्होंने मरीज को डीएमसी लेकर जाना है। वहीं विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

DGP प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

DGP सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसा प्रबंध किया जा रहा है कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने 17 जुलाई को रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की। अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रेलवे विभाग का कार्यक्रम है, इसलिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। अन्य राजनीतिक नेताओं या विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here